फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   dead Bodies of mother and daughter found hanging in house in Hapur

पहेली बनी मां-बेटी की मौत: फंदे पर लटके थे दोनों, पति ने रोशनदान से कमरे में झांका तो छा गया अनंत अंधेरा

Tue, 03 Oct 2023 07:30 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़ Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 03 Oct 2023 07:30 PM IST
सार

सैन्य अधिकारियों और पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद दरवाजा तोड़ा और शवों को नीचे उतारा। 

विज्ञापन
dead Bodies of mother and daughter found hanging in house in Hapur
कमरे में फांसी पर लटके थे मां-बेटी के शव - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

यूपी के हापुड़ स्थित बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कैंट क्षेत्र स्थित मकान में मंगलवार को मां और बेटी का शव फांसी पर लटका मिला। पुलिस कड़ी मशक्कत के बाद दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई। पुलिस आत्महत्या बता रही है।

विज्ञापन

हरियाणा के भिवानी निवासी रवि बाबूगढ़ कैंट डिपो में घोड़ों को दाना आदि डालने का काम करता है। वह डिपो के अंदर अपनी पत्नी सोनू (34) और चार वर्षीय पुत्री कृतिका के साथ रहता है। मंगलवार सुबह वह ड्यूटी पर गया था। पत्नी द्वारा फोन न उठाने पर वह दोपहर के समय करीब घर पहुंचा था। इस दौरान बाहर से दरवाजा बंद था। उसने रोशनदान से झांककर देखा तो एक कमरे में कृतिका और दूसरे कमरे में उसकी पत्नी सोनू फांसी के फंदे पर झूली हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सैन्य अधिकारियों और पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद दरवाजा तोड़ा और शवों को नीचे उतारा। थाना प्रभारी निरीक्षक सुनीता मलिक का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला गृह क्लेश में आत्महत्या का लग रहा है। महिला के परिजनों को सूचना दी गई है, उनके आने के बाद शिकायत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed