फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Dashahra

कल तड़के रामलीला मैदान में होगा 65 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 01:06 AM IST
सार

बृहस्पतिवार तड़के चार बजे होगा 65 फुट के रावण का दहन हापुड़।जिसके कारण हापुड़ में रावण दहन तड़के किया जाता था।अब यह रीत बन चुकी है।पिलखुवा में देर रात एक बजे होगा दहनरामलीला समिति के मेलाधिकारी अखिलेश मित्तल ने बताया कि रामलीला में होने वाले रावण का पुतला 58 फुट ऊंचा स्थापित किया गया है।

विज्ञापन
Dashahra

विस्तार

बृहस्पतिवार तड़के चार बजे होगा 65 फुट के रावण का दहन
विज्ञापन

हापुड़। नगर के दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान में विजयदशमी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रामलीला मैदान में इस वर्ष 60 फीट ऊंचे रावण का पुतला स्थापित किया गया है। जिसका बृहस्पतिवार (कल) तड़के चार बजे दहन किया जाएगा। मैदान में रावण के साथ कुंभकरण और मेघनाद के पुतले खड़े कर दिए गए हैं। लोग पुतलों के पास सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं।
रामलीला मैदान में में रावण का पुतला 65 फुट, कुंभकरण का 60 फुट और मेघनाद का पुतला 55 फुट ऊंचा होगा। सभी पुतलों में कारीगरों द्वारा आतिशबाजी भी लगाई गई है।
विज्ञापन

श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता ने बताया कि पुतलों का दहन भगवान श्रीराम का किरदार निभा रहे कलाकार द्वारा तीर मारकर बृहस्पतिवार तड़के सुबह चार बजे किया जाएगा। दहन के दौरान भव्य आतिशबाजी की जाएगी। जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केवल हापुड़ में ही अगले दिन होता है दहन
नगर में रामलीला के मंचन का इतिहास काफी प्राचीन है। प्रधान रविंद्र गुप्ता ने बताया कि रामलीला का मंचन वर्ष 1910 में शुरू हुआ था। तब से लेकर अब तक पूरे देश में एक मात्र हापुड़ नगर ऐसा है जहां, पुतलों का दहन विजयदशमी से अगले दिन तड़के सुबह चार बजे किया जाता है। उन्होंने बताया कि इसकी मुख्य वजह है कि हापुड़ में होने वाला मंचन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में काफी प्रसिद्ध रहा है। जिसे देखने के लिए पहले बुलंदशहर, मेरठ समेत दूर दराज से देखने के लिए आते थे। पहले रात में जाने के लिए रास्ते अच्छे नहीं होते थे। जिसके कारण हापुड़ में रावण दहन तड़के किया जाता था। अब यह रीत बन चुकी है।
पिलखुवा में देर रात एक बजे होगा दहन
रामलीला समिति के मेलाधिकारी अखिलेश मित्तल ने बताया कि रामलीला में होने वाले रावण का पुतला 58 फुट ऊंचा स्थापित किया गया है। यहां पर रावण के पुतले का दहन बुधवार देर रात एक बजे किया जाएगा। रावण का दहन भगवान श्रीराम तीर मारकर करेंगे। उन्होंने बताया कि रावण दहन की तैयारी पूरी हो चुकी हैं।

गढ़ में देर रात 12 बजे होगा दहन
गढ़ रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि गढ़ में हो रहे रामलीला मंचन में रावण का पुतला इस वर्ष 60 फुट ऊंचा बनाया गया है। यहां पर रावण का दहन भगवान श्री राम द्वारा तीर चलाकर बुधवार देर रात 12 बजे किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed