{"_id":"69eb7ffd38a733bfa802e076","slug":"dairy-worker-died-after-being-hit-by-train-at-railway-station-in-hapur-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पानी पीने उतरे डेयरी कर्मी की ट्रेन से कटकर मौत, चढ़ते समय फंसा पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पानी पीने उतरे डेयरी कर्मी की ट्रेन से कटकर मौत, चढ़ते समय फंसा पैर
Fri, 24 Apr 2026 08:06 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Fri, 24 Apr 2026 08:06 PM IST
सार
हापुड़ में रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। गजरौला निवासी डेयरी कर्मी नरेंद्र शर्मा की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर डेयरीकर्मी की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हापुड़ जिले में शुक्रवार शाम रेलवे स्टेशन पर पानी पीने के लिए उतरे गजरौला निवासी डेयरी कर्मी नरेंद्र शर्मा की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जनपद अमरोहा के गजरौला क्षेत्र के वसंत विहार निवासी नरेंद्र शर्मा धौलाना क्षेत्र स्थित एक डेयरी प्लांट में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत थे। नरेंद्र शुक्रवार को काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में सवार होकर प्लांट से गजरौला जा रहे थे। देर शाम ट्रेन कुछ देर के लिए गढ़ रेलवे स्टेशन पर रुकी। इस दौरान नरेंद्र पानी पीने के लिए स्टेशन पर उतर गए।
विज्ञापन
इसी बीच अचानक ट्रेन चलने लगी। नरेंद्र ने दौड़कर डिब्बे में चढ़ने की कोशिश की। चढ़ते समय उनका पैर प्लेटफॉर्म और डिब्बे के बीच फंस गया, जिससे वह काफी दूर तक ट्रेन के साथ घिसटते रहे और गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे आरपीएफ इंचार्ज केसर सिंह और अन्य कर्मियों ने ट्रेन रुकवाई, लेकिन तब तक नरेंद्र की मौत हो चुकी थी। आरपीएफ चौकी प्रभारी केसर सिंह ने बताया कि शव जीआरपी को सौंप दिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन