फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   dacoit

चालक की हत्या कर शव धान के खेत में फेंक कार लूट ले गए बदमाश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 11:33 PM IST
सार

चालक की हत्या कर शव धान के खेत में फेंक कार लूट ले गए बदमाश पिलखुवा।मृतक की जेब में ड्राइविंग लाइसेंस मिलने से पहचान हुई।मृतक के परिजनों का कहना है कि वह गत तीन अक्तूबर की शाम कार लेकर घर से निकला था।

विज्ञापन
dacoit

विस्तार

चालक की हत्या कर शव धान के खेत में फेंक कार लूट ले गए बदमाश
विज्ञापन

पिलखुवा। बदमाश द्वारा टैक्सी चालक की हत्या कर कार लूट ले जाने का मामला सामने आया है। मृतक चालक गत तीन अक्तूबर की शाम घर से कार लेकर निकला था। जिसका बुधवार को शव हिंडालपुर के जंगल स्थित धान के खेत में पड़ा मिला। शव के मिलने से क्षेत्र में सनसनी फेल गई। मृतक की जेब में ड्राइविंग लाइसेंस मिलने से पहचान हुई। मृतक के परिजनों द्वारा अभी तक थाने पर इस बाबत तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस न शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
गौतमबुद्व नगर के एनटीपीसी थाना क्षेत्र के गांव सिलारपुर निवासी 54 वर्षीय जयभगवान वर्तमान में दिल्ली के सैक्टर 16 रोहिणी स्थित फ्लेट में रहता है। वह स्वंय की कार टैक्सी में चलाकर परिवार की जीविका चला रहा था। मृतक के परिजनों का कहना है कि वह गत तीन अक्तूबर की शाम कार लेकर घर से निकला था। मंगलवार से उसका फोन बंद आ रहा था। बुधवार दोपहर को पुलिस ने हिंडालपुर में शव मिलने की सूचना दी। परिजन जमीनी विवाद के चलते गांव निवासी परिवार के सदस्यों पर उसकी हत्या करने की आशंका जता रहे हैं। उनका कहना है कि परिवार के लोगों से पिछले कई साल से जमीनी विवाद चल रहा था। हालांकि उनके द्वारा अभी तक थाने पर कोई तहरीर नहीं दी है। घटना के बाद से मृतक के घर में कोहाम मचा है।
विज्ञापन

सीओ वरुण मिश्रा का कहना है कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने हिंडालपुर से मदापुर को आने वाले मार्ग पर एक धान के खेत से शव बरामद किया। जेब में मिले लाइसेंस के आधार पर उसकी शिनाख्त दिल्ली निवासी जयभगवान के रूप में हुई है। मृतक के सिर पर चोट के निशान है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है, रिपोर्ट आने के उपरांत मौत के सही कारणों को पता चल पाएगा। बदमाशों द्वारा कराये पर टैक्सी लेकर आने और चालक की हत्या कर शव छुपाने के लिए धान के खेत में फेंक कार लूट ले जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed