Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   cylinder blast in rajeev vihar

Hapur News: राजीव विहार में गैस सिलिंडर फटने से उड़ी मकान की छत, महिला घायल

Fri, 15 Sep 2023 10:41 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 15 Sep 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
cylinder blast in rajeev vihar
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्यू राजीव विहार में शुक्रवार की सुबह एक घर में खाना बनाने के दौरान सिलिंडर में आग लग गई। अचानक जोरदार धमाके के साथ सिलिंडर फट गया। धमाके से घर की छत भी उड़ गई और मलबा दूर तक जाकर गिरा। शोर सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कोतवाली पुलिस के साथ आग पर काबू पाया। इस हादसे में एक महिला घायल हो गई। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


एनडीआरएफ गाजियाबाद में तैनात सुशांत अपनी पत्नी वंदना और दो बच्चों के साथ मोहल्ला न्यू राजीव विहार में रहते हैं। शुक्रवार सुबह को बूंदाबांदी के दौरान पत्नी गैस पर खाना बना रही थी। अचानक रसोई में रखे सिलिंडर में आग लग गई। आग देखकर वंदना रसोई से बाहर निकल गई और जोरदार आवाज के साथ सिलिंडर फट गया। धमाके की आवाज सुनकर लोग सहम गए। हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। इस हादसे में वंदना घायल हो गई। लोगों की मदद से उसे आनन फानन में नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन




घर पर मौजूद नहीं थे बच्चे

परिवार में दो बच्चे हैं। लेकिन जिस समय हादसा हुआ, उस समय बच्चे स्कूल गए हुए थे और सुशांत भी ड्यूटी पर गए थे। बच्चे घर होते तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। लोगों ने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि मकान की छत का मलबा दूर जा गिरा। गनीमत रही के आसपास के घरों को नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed