{"_id":"656f537ae5f73a777d067374","slug":"cybre-crime-of-184-lakh-rupees-hapur-news-c-306-1-gha1001-3093-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: साइबर ठगों ने बैंक खातों से 1.84 लाख निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: साइबर ठगों ने बैंक खातों से 1.84 लाख निकाले
Tue, 05 Dec 2023 10:14 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 05 Dec 2023 10:14 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। गंगानगरी ब्रजघाट में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के अलग-अलग बैंक खातों से साइबर ठगों ने एक लाख 84 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
ब्रजघाट वार्ड 21 में वेदांत रोड के पास ओमकार मठ में रहने वाले दीपक शर्मा ने बताया कि पांच दिसंबर को वह बैंक खाते में कुछ नकदी जमा कराने के लिए गए थे। पैसे जमा करने से पहले अपने भाई के खाते की जानकारी ली, तो पता चला कि खाता शून्य हैं। बैंक स्टेटमैंट के अनुसार भाई गिरधर के खाते से जून से नवंबर माह के बीच में 62 हजार पांच सौ रुपये की धनराशि निकाली गई। इसके बाद बहन रुकमणी के खाते से 67 हजार और राधा के खाते से 55 हजार रुपये की नकदी निकाली गई। बैंक प्रबंधन द्वारा बताया गया कि आधार कार्ड के माध्यम से खातों से नकदी निकाली गई है। दीपक शर्मा ने बताया कि तीनों के खातों से कुल मिलाकर एक लाख 84 हजार रुपये निकाले गए। इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर साइबर सेल को भेज दी गई है, जांच कराकर जल्द खुलासा कराया जाएगा।
-- पहले भी हो चुकी हैं ठगी
- गढ़ नगर के चेंटा वाली मढैया निवासी मोहित सैनी के खाते से 40 हजार रुपये लिंक भेजकर निकाले गए।
- गढ़ नगर के आदर्श नगर निवासी नवनीत के खाते से मोबाइल हेक कर 57 हजार रुपये निकाले गए।
- गढ़ नगर निवासी बब्ली के खाते से राशन कार्ड सत्यापन के नाम पर 35 हजार रुपये निकाले गए।
- गांव मानकचौक निवासी दीपांशु के खाते से रिश्तेदार बनकर 35 हजार रुपये निकाले गए थे।
- गढ़ नगर में जैन कॉलोनी निवासी जलालुद्दीन का डेबिट कार्ड बदलकर 85 हजार रुपये ठगों ने निकाले थे।
-- साइबर ठगी से कैसे बचें
ऑनलाइन शॉपिंग, टिकट बुकिंग, नेट बेकिंग, मोबाइल बेकिंग करते हुए सावधानी बरतें। आधार, पैन, डेबिट, क्रेडिट कार्डों की जानकारी किसी को साझा न करें। आशुतोष शिवम, सीओ