{"_id":"661d61db18934de0200234c5","slug":"cybre-accused-scam-of-140-lakh-hapur-news-c-135-1-hpr1001-109621-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: विदेशी मुद्रा व्यापार में रुपये लगाने का झांसा देकर 1.40 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: विदेशी मुद्रा व्यापार में रुपये लगाने का झांसा देकर 1.40 लाख ठगे
Mon, 15 Apr 2024 10:50 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 15 Apr 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मोहल्ला त्यागीनगर निवासी एक व्यक्ति से विदेशी मुद्रा व्यापार में रुपये लगाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने 1.40 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोहल्ला निवासी सौरभ ने बताया कि कुछ दिन पहले उसकी इंस्टाग्राम पर संदेश के जरिए एक अज्ञात व्यक्ति से बात हुई थी। आरोपी ने उसे विदेशी मुद्रा व्यापार में रुपये लगाकर मोटा मुनाफा होने के झांसे में ले लिया। उसने विश्वास कर अपने बैंक खाते में 1.40 लाख रुपये आरोपियों के खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद भी आरोपी उसे झांसे में लेकर रुपये ट्रांसफर कराने का दबाव बनाने लगे। शक होने पर उसने आरोपियों से अपने रुपये वापस करने की मांग की। उसके द्वारा आरोपियों को कई बार फोन पर संपर्क किया गया, लेकिन आरोपियों ने उसका फोन नहीं उठाया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।