{"_id":"59355ce04f1c1b811c9c7c86","slug":"curfew-of-summer-in-the-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में गर्मी का ‘कर्फ्यू’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में गर्मी का ‘कर्फ्यू’
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 05 Jun 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरज के तल्ख तेवरों के कारण सोमवार को शहर में कर्फ्यू जैसा माहौल रहा। दोपहर के समय सड़कों व बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जून के दूसरे सप्ताह में बारिश के आसार हैं। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से आमजन काफी परेशान है। दिन निकले ही चिलचिलाती धूप और लू के कारण लोग बेहाल हैं। दोपहर के समय हालात और बदतर हो जा रहे हैं। भीषण गर्मी में लोग घरों से बाहर निकलने में भी कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
सोमवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री व न्यूनतम तापमान 32 डिग्री तक पहुंच गया। नतीजतन, शहर में काफी चहल पहल वाले इलाके भी सुनसान दिखाई पड़े। बीज विक्रेता उमेश गुप्ता ने बताया कि गर्मी के कारण लोग घरों से बाहर कम निकल रहे हैं।
विज्ञापन
ग्राहकों की संख्या काफी घट गई है। इसके चलते व्यापार प्रभावित हो रहा है। गिफ्ट गैलरी संचालक विक्की सरीन भी गर्मी की मार से पीड़ित हैं। बताते हैं कि सहालग न होने के कारण पहले ही व्यापार मंदा चल रहा है।
गर्मी ने बाकी बची कसर को भी पूरा कर दिया है। पूरे दिन दुकान पर सन्नाटा होता है। रेडीमेड कपड़े विक्रेता जतिन कपूर बताते हैं कि गर्मी के कारण बाजारों की रौनक कम हो गई है। पार्क, मॉल और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी यही हाल है।
पर्यावरणविद् प्रोफेसर अब्बास अली ने बताया कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जल्द ही मानसून का आगाज होगा। अगले सप्ताह बारिश की संभावना है।