फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Culvert will be paved garden.

दो दिन बाद बनेगी पक्का बाग पुलिया

Wed, 29 Jun 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Wed, 29 Jun 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
Culvert will be paved garden.
waterlogging - फोटो : अमर उजाला

बारिश में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर पालिका ने कमर कस ली है। इसके चलते गढ़-दिल्ली रोड पर साल भर पहले करीब 4.50 करोड़ रुपये की लागत से बने नाले को अन्य नालों से जोड़ने की तैयारी है।

विज्ञापन


इस नाले को अन्य नालों से जोड़ने के लिए शनिवार को पक्का बाग पर पुलिया का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही कई अन्य स्थानों पर भी इसे मुख्य नालों से जोड़ा जाएगा। पालिका के अधिकारियों का कहना है कि यह काम पूरा होने पर बरसात में जलभराव की समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी।
विज्ञापन


मालूम हो कि इस नाले का निर्माण कार्य तो पूरा हो गया था, लेकिन इसे बाकी नालों से जोड़ा नहीं गया था, जिससे यह बेमकसद साबित हो रहा था। इस संबंध में पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय मिश्रा ने जल निगम के परियोजना निदेशक को भेजे पत्र में कहा है कि बरसात का मौसम शुरू हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गढ़-दिल्ली रोड पर नाला निर्माण अधूरा होने के कारण जलनिकासी की समस्या है। सबसे बड़ी समस्या पक्का बाग पर पुलिया नहीं बनने से हो रही। उधर, इस संबंध में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मालती भारती ने बताया कि एक-दो बार पक्का बाग की पुलिया का काम शुरू करने का प्रयास किया गया,

लेकिन व्यापारियों ने अड़ंगा लगा दिया। अब व्यापारियों को भी परेशानी ना हो, इसके लिए शनिवार की शाम से सोमवार की सुबह तक वहां पुलिया का निर्माण कराया जाएगा। इससे स्वर्ग आश्रम रोड पर जल भराव की समस्या काफी हद तक हल हो जाएगी।

वहीं, इसके अलावा अतरपुरा चौपला पर बंद की गई पुरानी पुलिया खोली जानी है। तहसील चौपला पर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास निर्मित नई पुलिया से जल निकासी सुचारू न होना तथा गुरुद्वारा के पास नाला न जोड़ना भी समस्या बना है।

अतरपुरा चौपला पर करीब बीस मीटर नाले का टुकड़ा पूरा न होना, कोहली एंड कोहली के पास बंद पुलिया का न खुलना, मेरठ रोड पर निर्मित नई पुलिया पर जल निकासी सुचारू नहीं होना तथा अतरपुरा चौपला पर निर्मित नई पुलिया पर जल निकासी नहीं होना भी बड़ी समस्या है।


इससे ज्यादा बारिश में गोल मार्केट व रेलवे रोड पर जलभराव की समस्या खड़ी हो जाती है। पालिकाध्यक्ष मालती भारती का कहना है कि इस संबंध में जल निगम के अधिकारियों को अधूरे कार्य पूरा करने को कहा गया है लेकिन स्वर्ग आश्रम रोड पर नाले का कार्य चलने के कारण बाकी कार्यों में विलंब हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed