फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   crook arrested in encounter

Hapur News: पुलिस मुठभेड़ में दस हजार का ईनामी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Feb 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
crook arrested in encounter
हापुड़। थाना देहात पुलिस ने शनिवार देर शाम गांव असौड़ा के जंगल में मुठभेड़ के बाद लूट में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश से लूटी हुई बाइक, 3600 रुपये, एक तमंचा बरामद हुआ है।
विज्ञापन

एएसपी मुकेश चंद मिश्रा ने बताया कि शनिवार देर शाम थाना देहात प्रभारी आशीष कुमार पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि दस हजार रुपये का इनामी बदमाश किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के इरादे से गांव असौड़ा के जंगल में घूम रहा है। इसपर पुलिस टीम वहां पहुंची और चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस को एक बाइक पर संदिग्ध युवक आता दिखाई दिया। रोकने पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया और फरार होने लगा। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी की पहचान मेरठ के थाना एवं कस्बा किठौर क्षेत्र के गांव कायस्थ बड्डा निवासी साजिद उर्फ चूचू के रूप में हुई है। आरोपी 11 महीने पहले असौड़ा के पास से ही एक व्यापारी से चैन लूट के मामले में वांछित था। उसके एक साथी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में आरोपी पर दस हजार का इनाम घोषित किया था। बदमाश के खिलाफ विभिन्न हापुड़ समेत मेरठ व गाजियाबाद समेत विभिन्न जिलों के थानों में करीब 12 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed