{"_id":"66d0ac8c1ec2ddfe1f05389b","slug":"crocodile-found-in-parpa-hapur-news-c-135-1-hpr1005-114232-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: 14 दिन बाद पारपा में फिर दिखा मगरमच्छ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: 14 दिन बाद पारपा में फिर दिखा मगरमच्छ
Thu, 29 Aug 2024 10:44 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 29 Aug 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौलाना। गांव पारपा में 14 दिन बाद फिर से मगरमच्छ दिखने पर ग्रामीणों में डर का माहौल है। यह मगरमच्छ तालाब से निकलकर बृहस्पतिवार को फिर गांव के बाहरी हिस्से में देखा गया है। इसकी वीडियो वायरल होने पर जिला वन अधिकारी मुकेश कांडपाल ने टीम भेजकर तालाब के किनारे मगरमच्छ को पकड़ने के लिए जाल लगवाया है।
ग्राम प्रधान पति गजेंद्र सिंह ने बताया कि पारपा में आबादी के नजदीक तालाब नुमा खेत में मगरमच्छ के घुसने से हड़कंप मच गया। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन काबू नहीं कर सके। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मगरमच्छ को पकड़ने के लिए जिला वन अधिकारी मुकेश कांडपाल ने पांच सदस्यीय टीम मौके पर भेजी। साथ ही तालाब के किनारे बने मकानों में ग्रामीणों ने परिवारों को सुरक्षा की दृष्टि से बाहर सुरक्षित स्थान पर रहने को कहा गया है। शाम तक मौके पर पुलिस, प्रशासन और वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी डटे रहे। मामले में जिला वन अधिकारी मुकेश कांडपाल ने बताया कि तालाब के किनारे जाल लगाए गए हैं। जल्द ही मगरमच्छ को पकड़ लिया जाएगा।