{"_id":"58ab180d4f1c1b0853b233e7","slug":"youth-shot-dead-in-the-house-were-sleeping","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 20 Feb 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
युवक की गोली मारकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब पीने के दौरान रविवार देर शाम हुआ मामूली विवाद एक युवक को भारी पड़ गया। रविवार देर रात आरोपियों ने घर में सो रहे युवक की गर्दन में गोली मारकर हत्या कर दी। सुबह होने पर परिजनों को घटना का पता चला। युवक पीतल की फैक्ट्री में मजदूरी करता था।
विज्ञापन
सूचना पर पंहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। युवक के पिता ने गांव के दो युवकों समेत तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। एएसपी ने घटना स्थल का मुआयना कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बहादुरगढ़ क्षेत्र के भदस्याना गांव निवासी अतुल (24) पुत्र सुभाष सिंह परिवार के साथ मुरादाबाद में रहता था। वह पीतल की फैक्ट्री में मजदूरी करता था। शुक्रवार को वह गांव आया था।
विज्ञापन
सुभाष सिंह ने बताया कि रविवार देर शाम शराब पीने के दौरान अतुल की गांव के ही कुछ लोगों से कहासुनी हुई थी। आरोपियों ने अतुल को जान से मारने की धमकी दी थी। उन्होंने बताया कि रविवार रात अतुल बारामदे में सोया हुआ था।
सोमवार सुबह वह जब उसे जगाने गए तो अतुल की गर्दन में गोली लगी थी, वह अपनी चारपाई पर मृत पड़ा था। बेटे का शव देख उनकी चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।
उधर, युवक की गोली मारकर हत्या की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे एसओ संजीव शुक्ला ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सूचना पर मौके पर एएसपी आरएन यादव भी पहुंचे।
उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों को मामले में कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। एसओ ने बताया कि रविवार देर शाम शराब पीने के दौरान दो पक्षों में कहासुनी हुई थी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी दी थी।
अतुल के पिता की तहरीर पर गांव निवासी लोकेश, विनोद और जनपद बुलंदशहर के बुकलाना गांव निवासी जोरावर के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।