{"_id":"57a351274f1c1ba96f2b8815","slug":"worker-tried-to-rob-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टील कारोबारी के कर्मियों से कैश लूटने की कोशिश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्टील कारोबारी के कर्मियों से कैश लूटने की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 04 Aug 2016 07:59 PM IST
विज्ञापन
लूट का छविचित्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ला में बुधवार रात एक स्टील कारोबारी के कर्मियों से बाइक सवार बदमाशों ने कैश बैग लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने एक कर्मचारी को तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया और भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
शिवपुरी निवासी बाल किशन की कोठीगेट पर श्री स्टील के नाम से दुकान है। बुधवार रात कर्मचारी राहुल व अरविंद दुकान बंद कर बाइक से शिवपुरी स्थित मालिक बाल किशन दास के घर के लिए निकले थे। बाइक अरविंद चला रहा था जबकि राहुल के हाथ में कैश से भरा बैग था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि जैसे ही दोनों कर्मी शिवपुरी में गणेश मंडप के पास पहुंचे। पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने उन्हें तमंचे के बल पर आतंकित कर रोक लिया। अरविंद बाइक सड़क पर छोड़कर भाग निकला जबकि राहुल निवासी जवाहर गंज बदमाशों से भिड़ गया।
विज्ञापन
बदमाशों ने उससे कैश से भरा बैग लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की बट से राहुल के सिर पर में वार कर लहूलुहान कर दिया। फिर भी राहुल ने साहस का परिचय देते हुए थैला नहीं छोड़ा और शोर मचा दिया, जिससे घबराकर बदमाश भाग गए।
दुकान के मालिक ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। उल्लेखनीय है कि दस दिन पूर्व इसी कारोबारी के साथ भी शिवपुरी में लूट का प्रयास किया गया था लेकिन कारोबारी के विरोध और शोर मचाने पर बदमाश भाग गए थे।