फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   women dead due to cancer.

कैंसर से महिला की मौत

Sun, 03 Jan 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला, गढ़
अमर उजाला, गढ़ Updated Sun, 03 Jan 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
women dead due to cancer.
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सेहल की महिला ने लीवर कैंसर के कारण दम तोड़ दिया। उसका दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा था। सेहल और आसपास के गांवों का पानी बेहद दूषित है।
विज्ञापन


इन गांवों के लोग खराब पानी पीने के कारण हेपेटाइटिस, पीलिया और कैंसर से पीड़ित हैं। गढ़ और सिंभावली तहसील में पिछले चार साल में 60 से अधिक लोग कैंसर के कारण जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन


 सेहल  में किसान उदयवीर की पत्नी ब्रिजेश देवी (50) की शनिवार रात मौत हो गई। वह एक साल से पेट की बीमारी से पीड़ित थी। दिल्ली के अस्पताल में जांच के दौरान उसे लीवर कैंसर का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उदयवीर सिंह ने बताया कि ब्रिजेश का इलाज इन दिनों दिल्ली के राजकीय कैैंसर संस्थान में चल रहा था। थोड़ी राहत मिलने पर चिकित्सकों ने उसे घर को भेज दिया था। जहां देर रात में ब्रिजेश की मौत हो गई।


ग्रामीणों की मानें तो गांव सेहल में दर्जनों महिला-पुरुष हेपेटाइटिस बीमारी की गिरफ्त में हैं। पिछले दो सप्ताह में गढ़ में पालिका सदस्य अमित शर्मा, और पूर्व अध्यापिका चंद्रवती, सिंभावली के गांव रतूपुरा की हुस्नजहां, गांव गंदूनंगला में तारादेवी की कैंसर से मौत हो चुकी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed