{"_id":"57e544414f1c1b3d20a822ae","slug":"woman-strangled-body-was-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजवाहे में महिला का सड़ा गला शव मिला, शिनाख्त नहीं ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रजवाहे में महिला का सड़ा गला शव मिला, शिनाख्त नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 23 Sep 2016 08:34 PM IST
विज्ञापन
शव
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंभावली क्षेत्र में शुक्रवार को महिला का शव रजवाहे में पड़ा मिला। सड़े गले शव की शिनाख्त नहीं हुई, शव को पोस्टमार्टम को भेजकर पुलिस जांच में जुटी है। सिंभावली क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर के जंगल में किठौर रजवाहे में एक महिला का शव पानी पर तैर रहा था।
विज्ञापन
जंगल में कामकाज कर रहे किसानों की नजर पड़ी तो वह मौके पर पहुंच गए। किसानों ने पुलिस को सूचना कर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच प्रारंभ कर दी है। मृतका सलवार-शूट पहने हुए है। उसका चेहरा बुरी तरह गल चुका है।
विज्ञापन
इससे प्रतीत हो रहा है कि शव कई दिन से रजवाहे में पड़ा है। एसओ एनके शर्मा का कहना है महिला का शव बुरी तरह सड़ी गली हालत में है, जिससे स्पष्ट है कि वह पीछे से बहकर आया है। बृहस्पतिवार को भी सिंभावली नहर में महिला का शव बहकर आया था,
विज्ञापन
लेकिन उसे पुलिस ने कब्जे में लेने की बजाए आगे की तरफ चलता करा दिया था। वहीं अगले ही दिन हिम्मतपुर रजवाहे में अज्ञात महिला का सड़ा गला शव मिलने से क्षेत्र के गांवों में सनसनी फैल गई है।