{"_id":"586a67934f1c1ba709158666","slug":"woman-killed-neighbor","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही और महिला ने की पड़ोसी की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाही और महिला ने की पड़ोसी की हत्या
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Tue, 03 Jan 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हर्ष विहार में एक महिला ने अपने नाबालिग बेटे और किराएदार सिपाही के साथ मिलकर पड़ोसी की गला घोंटकर हत्या दी। दो दिन पूर्व सिपाही महिला के घर किराए पर रहने आया था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि उस दौरान सिपाही को मकान किराए पर नहीं देने को लेकर उनमें विवाद हुआ था। वहीं, पुलिस ने मामले में तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार रविवार रात नौ बजे मोहल्ला हर्ष विहार निवासी राज सिंह (48) अपने घर से बाहर जाने की बात कहकर निकला। वह काफी देर तक घर वापस नहीं पहुंचा। रात करीब एक बजे उसका शव घर के बाहर पड़ा मिला, जिससे परिजनों कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सोमवार सुबह परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों के अनुसार राज सिंह की गला घोंटकर हत्या की गई है।
परिजनों ने बताया कि पड़ोस में रहने वाली महिला प्रेमवती के यहां एक सिपाही सहदेव दो दिन पूर्व किराए पर रहने आया था, जिसका राज सिंह ने विरोध किया। विरोध पर राज सिंह के साथ मारपीट की गई।
परिजनों का अरोप है कि रविवार को प्रेमवती, उसके नाबालिग बेटे व सिपाही सहदेव ने राज सिंह की गला घोंटकर हत्या कर दी। राज सिंह की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना के बाद से आरोपी मां-बेटे समेत सिपाही गायब हैं।
उधर, कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि राज सिंह के बेटे की तहरीर पर महिला थाने में तैनात एक सिपाही सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। हत्या का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। तीनों आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।