फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   With electric pole, were arrested four crooks.

चोरी के बिजली के पोल के साथ चार बदमाश धरे गए

Mon, 13 Jun 2016 08:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 13 Jun 2016 08:39 PM IST
विज्ञापन
With electric pole, were arrested four crooks.
चोरी - फोटो : demo

दिल्ली रोड स्थित कालोनी से दो दिन पहले चार विद्युत पोल चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस ने रविवार की रात आनंद विहार से चोरी के विद्युत पोल के साथ चार बदमाशों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


पुलिस को उनके पास से दो बाइक भी बरामद हुई है। पुलिस बाइक के बारे में जानकारी कर रही है। एसएचओ वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि 11 जून को दिल्ली रोड स्थित अपना घर कालोनी से चार विद्युत पोल चोरी हो गए थे।
विज्ञापन


इस संबंध में सर्वोदय कालोनी निवासी नगर पालिका के ठेकेदार मनोज कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार रात सूचना मिली कि आनंद विहार आवासीय योजना में चार बदमाश विद्युत पोलों को कहीं ले जाने की फिराक में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मौके पर पहुंचने पर वहां खड़े चार बदमाश भागने लगे। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। बदमाशों के पास से दो बाइक भी बरामद हुई है।

पकड़े गए चारों में से एक युवक दिल्ली रोड बिजलीघर पर शिकायत सुनने का काम करता है। उसका नाम अतुल उर्फ  ढोलू निवासी खासपुर थाना खरखौदा जिला मेरठ है।


बाकी के तीन बदमाश जिला गाजियाबाद के कोतवाली मोदीनगर के गांव बहादुरपुर निवासी प्रदीप कुमार और मनीष व देहात थाना क्षेत्र के मोहल्ला फूलगढ़ी कोटला निवासी राशिद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed