फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Wife is still holding off police.

पत्नी अभी है पुलिस की पकड़ से दूर

Wed, 03 Feb 2016 08:34 PM IST
अमर उजाला, पिलख्ाुवा
अमर उजाला, पिलख्ाुवा Updated Wed, 03 Feb 2016 08:34 PM IST
विज्ञापन
Wife is still holding off police.
राजकमल हत्याकांड में नामजद खेड़ा गांव के दंपति में से पति ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोतवाली पुलिस उसे अब रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस पता करने की कोशिश करेगी कि हत्या की वजह क्या थी। हालांकि अभी हत्यारोपी पत्नी गायब है। कोतवाल दीपक त्यागी ने बताया कि हत्या में नामजद आरोपी अनेखपाल कोर्ट में पेश हो गया था।

उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। तभी हत्या के कारणों का पता चल सकेगा। बता दें कि कुछ दिन पूर्व कांवी गांव निवासी 30 वर्षीय राजकमल पुत्र राजबीर सिंह लापता हो गया था।
विज्ञापन


उसके भाई हरिओम ने खेड़ा गांव के अनेखपाल और उसकी पत्नी बिजनेश के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट लिखाई थी। कुछ दिन बाद राजकमल का शव गांव खेड़ा के जंगल में एक कुएं में पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दंपति के खिलाफ हत्या का रिपोर्ट लिखाई गई थी। दोनों नामजदों में पति ने तीन दिन पूर्व कोर्ट में सरेंडर कर दिया। उसकी पत्नी अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed