{"_id":"573735c64f1c1b577991a1b6","slug":"when-the-wife-gone-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीवी के मायके जाने पर जहर खाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीवी के मायके जाने पर जहर खाकर जान दी
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 14 May 2016 07:57 PM IST
विज्ञापन
जान दी
- फोटो : demo pic
देहात थाना क्षेत्र के मोहल्ला हरजसपुरा में बीवी के मायके जाने पर दुखी पति ने शुक्रवार की रात विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
मोहल्ला हरजसपुरा निवासी सोनू (25) ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। कुछ दिन पहले उसकी साली ने बच्चे को जन्म दिया है, जिसकी देखभाल करने के लिये सोनू की पत्नी मायके गई हुई है।
विज्ञापन
पत्नी के मायके जाने से दुखी सोनू ने शुक्रवार की रात विषाक्त पदार्थ खा लिया। काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजन अंदर पहुंचे। वहां उसके मुंह से झाग निकलता देख सभी सन्न रह गए।
विज्ञापन
आनन फानन में परिजन सोनू को पास के एक अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत देख मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही अंतिम संस्कार कर दिया।