{"_id":"56f985a94f1c1b327af00964","slug":"vehicle-theft-arrested-three-crooks","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोर गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन चोर गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, गढ़मुक्तेश्वर
Updated Tue, 29 Mar 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में वाहन चोर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर्जनपदीय वाहन चोर गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर पुलिस ने 10 बाइक बरामद की हैं। ये बाइक दिल्ली-एनसीआर से चुराई गई थीं। तीनों चोरों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
गढ़-मेरठ रोड स्थित मध्य गंगा नहर पुल पर रविवार रात पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी दौताई गांव की ओर से एक बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर बाइक सवार ने रफ्तार बढ़ा दी और गढ़-चौपला की ओर भाग निकला।
विज्ञापन
पुलिस ने पीछा कर बाइक को रोका और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि वे अंतर्जनपदीय वाहन चोर गैंग के बदमाश हैं और दिल्ली-एनसीआर से कई बाइक चोरी कर चुके हैं।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर विरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में कपिल गुर्जर निवासी गांव विरसंगपुर थाना सिंभावली, कपिल और नकुल निवासी गांव भूड़िया थाना धौलाना शामिल हैं।
उनकी निशानदेही पर हापुड़, मेरठ, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गढ़, सिंभावली समेत कई स्थानों से चोरी की गईं विभिन्न कंपनियों की 10 बाइक बरामद की गईं हैं। तीनों वाहन चोरों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया।