{"_id":"57ed1f964f1c1b79275747aa","slug":"up-100-plan-the-police-will-patrol-the-wheel","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी 100 योजना: पुलिस को गश्त के लिए मिलेंगी दो पहिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी 100 योजना: पुलिस को गश्त के लिए मिलेंगी दो पहिया
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 29 Sep 2016 08:06 PM IST
विज्ञापन
यूपी 100 योजना
- फोटो : अमर उजाला
जनता की सुरक्षा के लिए बने यूपी 100 योजना को मजबूत करने के लिए शासन से पुलिस को अलग से बाइकें मिलेंगी। इससे गली कूची में पुलिस आसानी से अपराधियों पर काबू पा सकेगी।
विज्ञापन
विदेशों की तर्ज पर यूपी 100 को मजबूत बनाने के लिए शासन ने कमर कस ली है। इस योजना का अधिकारिक तौर पर 20 अक्तूबर को मुख्यमंत्री लखनऊ में उद्घाटन करेंगे। इसको लेकरी सभी जनपदों में पुलिस की तैयारियां जोर शोर से चल रही है।
विज्ञापन
हापुड़ पुलिस जिले में 2500 ऐसे जगहों को चिन्हित किया है, जहां अपराध ज्यादा हो रहे हैं। योजना के लिए पुलिस को पहले चरण में 15 चार पहिया वाहन मिलने हैं। जबकि दूसरे चरण में बाइक मिलेंगी। क्षेत्र अनुसार बाइकों की संख्या निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन
योजना के शुरू होते ही लगभग दस बाइकों की खेप हापुड़ पहुंचेगी। इन बाइकों पर गश्त करने वाले पुलिस कर्मी को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। ये बाइक सवार पुलिस कर्मी यूपी 100 योजना के चार पहिया वाहनों से कनेक्ट रहेंगे।
यूपी 100 योजना एक प्रभावशाली योजना है। इस योजना से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस को पहले चरण में 15 चार पहिया वाहन मिलने हैं। जबकि दूसरे चरण में बाइक मिलेंगी। बाइकों की संख्या क्षेत्र अनुसार निर्धारण होगी। अलंकृता सिंह, एसपी हापुड़
जनता की समस्या के निस्तारण को लेकर अमेरिका की तर्ज पर प्रदेश पुलिस द्वारा सेंट्रलाइज इमरजेंसी सेवा शुरू की जानी है। जिसे यूपी 100 नाम दिया गया है। इस योजना में जीआईएस डाटा कलेक्शन ऐप तैयार किया जाना है। इस एप में प्रमुख प्वाइंटों के फोटो खींचकर डाले जाने थे।