{"_id":"584d81794f1c1b763a2c369e","slug":"uncle-nephew-fired-on-narrowly-survived","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामा-भांजे पर चलाई गोली, बाल बाल बचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामा-भांजे पर चलाई गोली, बाल बाल बचे
अमर उजाला ब्यूरो/हापुड़
Updated Sun, 11 Dec 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
गोली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला संजय विहार आवास विकास कालोनी में रविवार रात स्कूटी सवार मामा-भांजे पर बाइक सवार दो युवकों ने फायरिंग कर दी। इसमें दोनों बाल बाल बच गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी भाग निकले। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मोहल्ला संजय विहार आवास विकास कालोनी निवासी अचल त्यागी उर्फ हनी त्यागी के दोस्त कशिश अरोड़ा का देवलोक कालोनी निवासी अतुल त्यागी से लेनदेन को लेकर विवाद चला रहा था। इसमें अचल त्यागी ने हस्तक्षेप कर समझौता कराने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
इसी बात से अतुल दोनों से रंजिश मानने लगा। रविवार की शाम अचल अपने मामा राजू त्यागी के साथ स्कूटी पर सवार होकर बाजार से घर लौट रहा था। जैसे ही वह मेरठ रोड स्थित रेलवे ब्रिज पार कर अधीक्षण अभियंता कार्यालय के पास पहुंचा तो वहां बाइक पर सवार होकर अतुल अपने दोस्त के साथ पहुंचा और फायरिंग करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
इसमें मामा-भांजे बाल बाल बच गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।