फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   two thiefs arrest

भटियाना में चोरी करने वाले दो बदमाश पकड़े

Sun, 20 Dec 2015 10:52 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Sun, 20 Dec 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
two thiefs arrest
हाफिजपुर थाना क्षेत्र के भटियाना  में दो दिन पूर्व हुई पांच घरों में चोरी के मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को नहर पटरी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को बदमाशों के कब्जे से एक कार और ज्वैलरी, दस्तावेज मिले हैं।
विज्ञापन

उनका एक साथी भाग गया।

हाफिजपुर एसओ नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि 18 दिसंबर की रात भटियाना गांव निवासी मोहर सिंह, गोपी सिंह, हरिराज सिंह तोमर, नगेश पाल और शेरपाल सिंह के मकान में लाखों रुपये की चोरी हुई थी।
विज्ञापन


जांच में पुलिस की एक टीम लगी हुई थी। शनिवार रात बुलंदशहर रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने स्पीड बढ़ा दी। पुलिस ने पीछा कर कार को रुकवा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पुलिस ने दो बदमाशों को दबोच लिया। उन्होंने गांव भटियाना में चोरी की वारदात करने की बात स्वीकार की। गिफ्तार चोर कोतवाली हापुड़ नगर के पुरानी चुंगी निवासी सरफराज, नवाजीपुरा निवासी नदीम हैं। उनका एक साथी भाग गया। बदमाशों के पास कुछ पाजेब, चांदी के सिक्के आदि मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed