{"_id":"58f231bb4f1c1bc342cf89cb","slug":"two-lakh-rupees-by-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने का झांसा देकर ठगे दो लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेश भेजने का झांसा देकर ठगे दो लाख रुपये
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sun, 16 Apr 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना कोतवाली क्षेत्र के लज्जापुरी निवासी एक युवक को विदेश भेजने का झांसा देकर दंपति सहित तीन लोगों ने दो लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने धमकी दी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार लज्जापुरी निवासी राजुद्दीन से मार्च 2015 में दिल्ली के आशीष ने संपर्क साधा। आरोपी ने राजुद्दीन को यूरोप में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। आरोप है कि वह हापुड़ में कई लोगों को विदेश भेजने की बात कहकर उसे चंगुल में फंसा लिया।
विज्ञापन
जिस पर अप्रैल 2015 में आशीष अपनी पत्नी सुमित्रा व बहन शब्बी के साथ हापुड़ तहसील में आया, जहां उसने उससे दो लाख रुपये ले लिए। बाद में जल्द उसे विदेश भेज देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
काफी दिनों तक आरोपी ने जब राजुद्दीन को विदेश नहीं भेजा तो उसे संदेह हुआ। इसके बाद पीड़ित ने आशीष से अपने रुपये वापस मांगे तो वह आनाकानी करने लगा। मामले की शिकायत पुलिस से की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पीड़ित ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। शनिवार को कोर्ट ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। कोतवाली पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।