फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Two accused arrested, three police hold off

दो आरोपी गिरफ्तार, तीन पुलिस की पकड़ से दूर

Wed, 11 Jan 2017 08:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Wed, 11 Jan 2017 08:31 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested, three police hold off
पति द्वारा पत्नी को गोली मारने का मामला - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी में सोमवार रात दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पत्नी को पति द्वारा गोली मारने के मामले में पुलिस ने बुधवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पति को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन


मामले में छह लोगों को नामजद कराया गया था। अभी तीन आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

बता दें कि मोहल्ला गढ़ी में सोमवार देर रात दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर फहीम पुत्र इदरीश ने अपनी पत्नी साहिबा (21) को गोली मार दी थी। गाजियाबाद के कोलंबिया अस्पताल में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन


मंगलवार को साहिबा के पिता महराज की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पति फहीम, ससुर इदरीश, सास वसीला, ननंद गुड्डी, जेठ नदीम और नईम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने आरोपी पति को घटना के दिन ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को पुलिस ने आरोपी सास वसीला, जेठ नईम को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल अजय अग्रवाल ने  बताया कि मामले में अब तक तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed