{"_id":"5936c9bd4f1c1b841c9c8a0a","slug":"try-to-rape-the-deaf-teenager","type":"story","status":"publish","title_hn":" मूक बधिर किशोरी से रेप की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मूक बधिर किशोरी से रेप की कोशिश
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Tue, 06 Jun 2017 08:57 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़ के एक जंगल से मंगलवार को घास लेने गई मूक बधिर किशोरी से उसी के समुदाय के युवक ने रेप की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने असल घटनाक्रम की बजाए मारपीट की तहरीर लेकर पल्ला झाड़ लिया। गांव में रोष फैलने पर पुलिस ने दूसरी तहरीर ली है।
विज्ञापन
ब्रजघाट रिपोर्टिंग क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले मजदूर परिवार की 16 वर्षीय मूख बधिर किशोरी मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे जंगल में घास काट रही थी। इसी दौरान गांव में रहने वाला उसके समुदाय का ही एक युवक वहां पहुंच गया और किशोरी के साथ रेप की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन
खींचतान के बाद किशोरी जैसे तैसे चंगुल से छूटकर फसल के बाहर निकल आई। इसी बीच रास्ते से होकर निकल रहे किसानों को देख आरोपी फसल में छिपकर भाग गया। किशोरी ने परिजनों को इशारों में आपबीती बताई तो परिजनों समेत ग्रामीणों में रोष फैल गया,
विज्ञापन
जिन्होंने किशोरी के साथ पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। लेकिन पुलिस ने किशोरी के भाई से महज मारपीट होने की रिपोर्ट लेकर पल्ला झाड़ लिया। पीड़ित का रोजा था। भड़के हुए ग्रामीण उसे दोबारा साथ लेकर चौकी में पहुंचे और रेप की कोशिश का आरोप लगा एक के खिलाफ तहरीर दी है।
चौकी इंचार्ज सतेंद्र कुमार का कहना है कि मूक बधिर किशोरी से रेप की कोशिश का आरोप निराधार है, जो प्रधानी चुनाव से जुड़ी रंजिश से प्रेरित है। क्योंकि किशोरी के भाई ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ मारपीट करने की रिपोर्ट लिखाई है। लेकिन इसके बाद भी परिजन रेप की कोशिश का आरोप लगाकर दूसरी तहरीर दे गए हैं।