{"_id":"579b87924f1c1b910f21e27f","slug":"truck-thrashed-fellow-bike-riders-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक सवार भाईयों को रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने बाइक सवार भाईयों को रौंदा, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 29 Jul 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
ट्रक ने बाइक सवार दो चचेरे भाई को रौंदा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंभावली के वैट गांव के पास शुक्रवार शाम को हाईवे 24 पर ट्रक ने बाइक सवार दो चचेरे भाई को रौंद दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार दोनों भाईयों ने हेलमेट नहीं पहना था। हादसे के बाद ट्रक चालक और क्लीनर ट्रक को मौके पर ही छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों को सूचना दी। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी ट्रक चालक की तलाश कर रही है। हालांकि मृतक के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
अमरोहा की औद्योगिक नगरी गजरौला के एक होटल में काम करने वाला सचिन कुमार 25 अपने चचेरे भाई कुंवरपाल 28 निवासी गांव अल्लीपुर किसी काम से हापुड़ आए थे। शुक्रवार देर शाम को बाइक पर सवार होकर घर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
सिंभावली के गांव वैठ के पास ट्रैक्टर को ओवरटेक करने की कोशिश में बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वहां पड़ी बजरी पर टायर चढ़ने से बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और दोनों भाई सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को रौंद दिया।
इससे उन्होंने मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक और क्लीनर ट्रक को मौके पर ही छोड़कर भाग गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतकों के जेब में मिले मोबाइल से उनके परिजनों को सूचना दी।
हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन कुछ ही देर में थाने पर पहुंच गए जिनकी मौजूदगी में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिए। उधर, एसओ एनके शर्मा का कहना है कि मौके पर मिले ट्रक के दस्तावेजों के आधार पर ट्रक के चालक की और क्लीनर की तलाश की जा रही है।
जल्द दोनों को दबोच लिया जाएगा, हालांकि फिलहाल मृतकों के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
हापुड़ से लौटने के दौरान बाइक सवार दोनों भाई हेलमेट नहीं लगाए हुए थे, जिससे ट्रक का टायर चढ़ने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों के मुताबिक अगर हेलमेट लगाया होता तो शायद उनकी जान बच सकती थी।