{"_id":"5867d4184f1c1b7b25eeb500","slug":"traders-had-fled-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज होने से घर छोड़कर भागा था व्यापारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्ज होने से घर छोड़कर भागा था व्यापारी
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sat, 31 Dec 2016 09:22 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्तूबर में अचानक गायब हुए जूतों के व्यापारी संदीप सिंघल को पुलिस ने दिल्ली रेलवे स्टेशन से दबोच लिया। उसको मोबाइल लोकेशन के आधार पर पकड़ा गया। संदीप दुकान में घाटा होने और कर्ज बढ़ने के बाद खुद ही गायब हो गया था।
विज्ञापन
परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। व्यापारियों ने संदीप का अपहरण होने और पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर दो बार कोतवाली का घेराव कर हंगामा किया था।
विज्ञापन
चौपला पर जूतों का कारोबार करने वाले व्यापारी संदीप सिंघल उर्फ सोनू 19 अक्तूबर की दोपहर संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई थी। व्यापारियों ने दो बार कोतवाली का घेराव कर
विज्ञापन
पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया था। लापता व्यापारी के परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। शनिवार को दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास लापता व्यापारी मिल गया।
एसआई सरवन कुमार गौतम ने बताया कि सर्विलांस के माध्यम से की जा रही तलाश में व्यापारी के मोबाइल की लोकेशन मिलने पर उसे दबोच लिया गया। पुलिस ने डांट फटकार के बाद बिना कार्रवाई के उसको परिजनों को सौंप दिया।
व्यापारी ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया है कि कारोबार में घाटा होने और कर्ज का बोझ बढ़ने पर अपनी मर्जी से घर छोड़कर गया था।