{"_id":"587e3b304f1c1b700deff8ce","slug":"three-vicious-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच तमंचे के साथ तीन शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच तमंचे के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Tue, 17 Jan 2017 09:33 PM IST
विज्ञापन
तीन शातिर गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दतैड़ी गेट के पास सोमवार रात वाहन चेकिंग के दौरान पिलखुवा पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों बदमाशों के पास से पांच तमंचे, 17 कारतूस और एक कार बरामद की है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार यह बदमाश अवैध असलहे बेचने जा रहे थे। पकड़े गए बदमाशों का अपराधिक इतिहास तलाशा जा रहा है। मंगलवार को एसपी अलंकृता सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जनपद में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
सोमवार रात पिलखुवा पुलिस भोजपुर दतैड़ी गेट के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक कार से पुलिस ने पांच तमंचे सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ में अपने नाम जाहिद व सद्दाम निवासी गांव नाहली थाना भोजपुर व जमील निवासी मोहल्ला कैंची वाला किला थाना हापुड़ बताया है। एसपी ने बताया कि बदमाश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध शस्त्रों को अलग-अलग स्थानों पर बेचने जा रहे थे।
विज्ञापन
बदमाश सद्दाम के खिलाफ थाना पिलखुवा में आधा दर्जन केस भी दर्ज है। एसपी ने बताया कि उनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस टीम में पिलखुवा कोतवाली प्रभारी अजय कुमार अग्रवाल, एसएसआई रूपकिशोर शर्मा, एसआई सुरेंद्र मलिक, एसआई रविंद्र कुमार शामिल रहे। एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का ईनाम देने की घोषणा की है।