फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Three thieves beaten by men.

कूमल कर रहे तीन चोरों को लोगों ने धुना

Mon, 30 May 2016 09:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 30 May 2016 09:32 PM IST
विज्ञापन
Three thieves beaten by men.
शिवपुरी स्थित दूध डेयरी में चोरी का कर रहे थे प्रयास - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली क्षेत्र में एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोर इनवर्टर ले गए। जबकि एक दूध डेयरी में कूमल करते समय जाग गए लोगों ने तीन बदमाशों को घेर लिया और जमकर धुनाई की।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों बदमाशों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। चंद्रलोक कालोनी में रविवार रात शिवकुमार के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने इनवर्टर-बैट्री चोरी कर लिया।
विज्ञापन


शिवकुमार को सोमवार को इसकी जानकारी हुई। न्यू शिवपुरी निवासी मंगतपाल की शिवपुरी में दूध डेयरी है। रविवार रात करीब 2:30 बजे डेयरी में खटर-पटर की आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने देखा कि डेयरी में चोर कूमल करने का प्रयास कर रहे हैं। लोगों को देखकर तीन बदमाश वहीं छिप गए। मोहल्ले के सोनू शर्मा और मोनू ने लोगों को साथ लेकर बदमाशों की घेराबंदी करा ली। 


लोगों ने तीन बदमाशों को पकड़ लिया और धुनाई करते हुए पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने तीनों बदमाशों को कोतवाली ले आई। वहां चोरों ने अपना नाम सलमान, फिरोज और वकील निवासी हापुड़ बताया है।

एसएचओ वीरेंद्र सिंह यादव का कहना है कि पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed