फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Three men accused gang life imprisonment.

गैंगरेप के तीन आरोपियों को आजीवन कारावास

Sat, 19 Nov 2016 09:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Sat, 19 Nov 2016 09:19 PM IST
विज्ञापन
Three men accused  gang life imprisonment.
court - फोटो : Demo Pic

एडीजे कोर्ट ने सिंभावली के एक गांव में किशोरी के साथ गैंगरेप के मामले में तीन आरोपियों को शनिवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। प्रत्येक आरोपी पर 1.15 - 1.15  लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

विज्ञापन


जबकि चौथे आरोपी का मामला किशोर न्याय बोर्ड में विचाराधीन है। शासकीय अधिवक्ता राकेश तोमर ने बताया कि सिंभावली के एक गांव में तीन फरवरी 2014 को 15 वर्षीय किशोरी खेत पर जा रही थी।
विज्ञापन


तभी गांव के चार युवक आकाश, विक्की, रोहित व उनका एक नाबालिग साथी कार से वहां पहुंचे। चारों ने उसे रुमाल से नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर कार में डाल लिया। इसके बाद वह उसे अपने साथ ले गए और बारी-बारी से रेप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम तक किशोरी के वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। 15 मार्च को किशोरी जैसे तैसे उनके चंगुल से छूटकर घर पहुंची। वहां उसने पूरे मामले की जानकारी परिजनों को दी।

जिसके बाद परिजनों ने चारों आरोपियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया। उक्त मामला अपर जिला सत्र एवं न्यायाधीश अमरजीत त्रिपाठी की कोर्ट में विचाराधीन था।

कुछ दिन पूर्व रोहित जेल से जमानत पर छूटकर आ गया था। शनिवार को मामले में कोर्ट ने फैसला सुनाया। शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि कोर्ट ने रोहित, आकाश व विक्की को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

प्रत्येक पर 1.15 लाख रुपये की राशि का जुर्माना भी लगाया गया है। साथ ही कोर्ट ने किशोरी के पुनर्वास हेतु एक लाख रुपये विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दिलाने के आदेश पारित किए।


उधर जमानत पर छूटकर आए आरोपी रोहित को पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। जबकि दोनों आरोपी पहले से ही जेल में बंद है। वहीं चौथे नाबालिग आरोपी का मामला किशोर न्यायालय बोर्ड में विचाराधीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed