फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Pothiya Knife Attack, 20 Year Old Ganesh Dies, Elder Brother Trilok Seriously Injured

Bihar News: कटिहार में चाकूबाजी से बढा खौफ, 20 वर्षीय युवक की हत्या, बड़ा भाई गंभीर घायल; गांव में तनाव

Sat, 22 Aug 2026 05:42 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Sat, 22 Aug 2026 05:42 PM IST
सार

कटिहार के पोठिया में चाकूबाजी की वारदात में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल है। दोनों भाइयों पर पड़ोसी युवक से विवाद के दौरान चाकू से हमला करने का आरोप है। पुलिस ने मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Pothiya Knife Attack, 20 Year Old Ganesh Dies, Elder Brother Trilok Seriously Injured
दुखी परिजन।

विस्तार

कटिहार के पोठिया थाना क्षेत्र के पोटिया गांव में चाकूबाजी की वारदात से सनसनी फैल गई। वार्ड संख्या 14 में हुए हमले में 20 वर्षीय गणेश कुमार रविदास की मौत हो गई, जबकि उसका बड़ा भाई त्रिलोक कुमार रविदास घायल है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि गणेश और पड़ोस में रहने वाले सौरव कुमार यादव के बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार, विवाद की वजह स्मैक की खरीद-बिक्री से जुड़ी बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मामला चाकूबाजी तक पहुंच गया। हमले में गणेश के सीने में चाकू लगा, जबकि उसके बड़े भाई त्रिलोक के पेट में चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद दोनों भाइयों को स्थानीय लोगों की मदद से फलका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही गणेश की मौत हो गई। वहीं, त्रिलोक का इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पोठिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष नवीन कुमार, अपर थानाध्यक्ष अमित कुमार, एसआई धर्मेंद्र कुमार समेत पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और घटना से जुड़े सुराग जुटाने की कोशिश की।

ये भी पढ़ें- Bihar News: 22 एकड़ सरकारी जमीन का कथित खेल! 230 लोगों के नाम कर दी रजिस्ट्री-जमाबंदी; जांच की मांग

पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी है। चाकूबाजी में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई और वारदात में किसकी क्या भूमिका रही। पुलिस स्थानीय लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

फिलहाल, एक भाई की मौत और दूसरे के घायल होने के बाद गांव में तनाव का माहौल है। घटना को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस जांच के बाद ही चाकूबाजी की इस पूरी वारदात की तस्वीर साफ हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed