फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   M.Sc. Physics student jumps from sixth floor at IIT Delhi campus, dies.

Delhi NCR News: आईआईटी दिल्ली कैंपस में एमएससी फिजिक्स के छात्र ने छठी मंजिल से लगाई छलांग, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
-किशनगढ़ थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, छात्र के पास से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
विज्ञापन

-पुलिस आईआईटी प्रशासन से छात्र के काउंसलिंग रिकॉर्ड और अन्य संबंधित जानकारी हासिल कर रही है
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
आईआईटी दिल्ली कैंपस में शनिवार सुबह 31 साल के एमएससी फिजिक्स के एक छात्र ने छठी मंजिल से छलांग लगा दी। हालांकि उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरुआती जांच में पता चला कि छात्र सुबह करीब 8 बजे कैंपस के मुख्य गेट से अंदर दाखिल हुआ था। इसके बाद वह लेक्चर हॉल कॉम्प्लेक्स पहुंचा और लिफ्ट से छठी मंजिल पर गया। यहां से उसने इमारत के सामने वाले हिस्से से नीचे छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उसे आईआईटी कैंपस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक सुबह करीब 8.33 बजे किशनगढ़ थाना पुलिस को छात्र के छलांग लगाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस छात्र को पास के अस्पताल लेकर गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जांच में पता चला कि छात्र बिहार का रहने वाला था। पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने छानबीन के बाद साक्ष्य हासिल किए।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक छात्र के शरीर पर गिरने से लगी चोटों के अलावा किसी अन्य चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने छात्र की जेब से मोबाइल बरामद किया गया है। फोन को जांच के लिए भेजा जाएगा। पुलिस उसके साथ रहने वाले छात्राें से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना से पहले छात्र की गतिविधियां क्या थीं और उसके संपर्क में कौन लोग थे। पुलिस आईआईटी प्रशासन से छात्र के काउंसलिंग रिकॉर्ड और अन्य संबंधित जानकारी हासिल कर रही है। इन रिकॉर्ड के आधार पर छात्र की मानसिक स्थिति और हाल की परिस्थितियों से जुड़े तथ्यों की भी जांच की जाएगी। फिलहाल छात्र की मौत के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस ने उसके परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी है। उनके दिल्ली आने के बाद उनसे पूछताछ कर कारणों के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed