{"_id":"5929ca284f1c1b4b52535c9e","slug":"threatens-kill-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरफिरे ने महिला को दी जान से मारने की धमकी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिरफिरे ने महिला को दी जान से मारने की धमकी
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
Updated Sun, 28 May 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
धमकी
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़ खादर क्षेत्र के एक गांव में मोबाइल पर बात से इंकार करने पर सिरफिरे युवक ने महिला को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस घटना के संबंध में कोई जानकारी होने से इंकार कर रही है।
विज्ञापन
गढ़ खादर क्षेत्र के एक गांव में एक सिरफिरा युवक तीन बच्चों की मां को कई दिनों से मोबाइल पर कॉल कर तंग कर रहा है। महिला ने अश्लील बातों का विरोध कर सिरफिरे युवक से कॉल न करने की बात कही, तो वह भड़क उठा और मोबाइल रिसीव न करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
महिला ने जंगल से लौटे पति को इस विषय में जानकारी दी। महिला के पति ने इसकी जानकारी गांव वालों देकर पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराने की बात कही। इंस्पेक्टर संरजीत सिंह का कहना है कि इस संबंध में तहरीर आने के बाद मोबाइल नंबर ट्रैस कराकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन