{"_id":"571a4f2d4f1c1ba06e8b53bb","slug":"the-young-man-threatening","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनचले की धमकी से पुलिस के पहरे में हुए फेरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनचले की धमकी से पुलिस के पहरे में हुए फेरे
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 22 Apr 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक मनचले की धमकी ने बाराती, घराती और पुलिस के होश उड़ा दिए। मनचले ने बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में हो रही एक शादी समारोह से दुल्हन को उठा ले जाने की खुलेआम धमकी थी। इसलिए पुलिस की मौजूदगी में बारात चढ़त, फेरे और दुल्हन की विदाई कराई गई।
विज्ञापन
विदा के बाद बारातियों और घरातियों ने राहत की सांस ली। बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव की लड़की का रिश्ता मेरठ के युवक से तय हुआ था। इस पता चलते ही गांव के एक सिरफिरे युवक ने रिश्ता न तोड़ने पर लड़की को शादी-समारोह से उठा ले जाने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
दबंग युवक की धमकी से भयभीत परिजन पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने मनचले को पकड़ने के लिए कई दिन तक भागदौड़ की, लेकिन वह दबोचा नहीं जा सका। बृहस्पतिवार रात उस लड़की बारात मेरठ से गांव आई, लेकिन बारातियों और घरातियों में दबंग की धमकी का भय दिखाई दिया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार पुलिस बल के साथ शाम को पहुंचे गए और पुलिस की मौजूदगी में बारात चढ़त से लेकर फेरे और विदाई तक की सभी रस्में संपन्न हुई। दुल्हन विदा होने तक शादी समारोह में तनाव का माहौल रहा। विदाई के बाद बारातियों और घरातियों ने राहत की सांस ली।
लड़की के परिवार को धमकाने सिरफिरे की तलाश की जा रही है। शादी-समारोह शांतिपूर्वक निपट गया। मनचले को गिरफ्तार करने के लिए टीम को लगा दिया गया है। - अखिलेश कुमार, इंस्पेक्टर