{"_id":"578a73574f1c1b737e13e76d","slug":"the-victim-is-moving-to-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई के लिए भटक रही पीड़िता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार्रवाई के लिए भटक रही पीड़िता
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 16 Jul 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
गैंगरेप की कोशिश के मामला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरोगा के भाई और उसके साथियों पर गैंगरेप की कोशिश की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए गर्भवती भटकने को मजबूर है।
विज्ञापन
शनिवार को गर्भवती अपने पति और सास-ससुर के साथ एसपी कार्यालय पहुंची और आरोपियों पर पुलिस से सांठगांठ करने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की।
देहात थाना क्षेत्र की पीड़िता ने एसपी को बताया कि दो जुलाई को वह खेत से चारा लेने के लिए जा रही थी। तभी गांव निवासी दरोगा का भाई अपने दो साथियों के साथ उसे खेत में खींचकर गैंगरेप की कोशिश की।
शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान दौड़े तो आरोपी भाग गए। इस मामले में वह देहात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए अपनी पति के साथ गई,
लेकिन पुलिस ने उसे टरका दिया। पीड़िता का आरोप है कि दबंग उसके परिवार के खिलाफ पुलिस से सांठगांठ कर फर्जी मामला दर्ज कराने की कोशिश कर रहे हैं। पीड़िता ने पूरे मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन