{"_id":"57d6bc674f1c1b912cd47670","slug":"the-two-sides-clashed-over-money-transactions","type":"story","status":"publish","title_hn":" रुपयों के लेनदेन को लेकर भिड़े दो पक्ष, पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुपयों के लेनदेन को लेकर भिड़े दो पक्ष, पथराव
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 12 Sep 2016 08:02 PM IST
विज्ञापन
दस हजार रुपये के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर रोड पर रुपयों के लेनदेन को लेकर एक ही संप्रदाय के दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर पथराव किया। सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस को देखकर आरोपी भाग गए।
विज्ञापन
हालात तनावपूर्ण को देख प्रशासन ने गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है। रामपुर रोड निवासी मारुफ पर आमिर निवासी पुरानी चुंगी के दस हजार रुपये उधार थे। सोमवार को आमिर अपने साथियों के साथ मारुफ के यहां उधारी के रुपये मांगने गया।
विज्ञापन
जिस पर मारुफ ने बकरीद के बाद रुपये लौटाने की बात कही। इतना सुनकर आमिर का पारा चढ़ गया। इस पर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। दोनों ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान आरोपी भाग गए। पथराव से मारुफ के घर के बाहर खड़ी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। सीओ विशाल यादव का कहना है कि रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।