फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The three robbers were arrested.

मुठभेड़ में तीन शातिर लुटेरे धरे गए

Thu, 12 May 2016 09:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Thu, 12 May 2016 09:10 PM IST
विज्ञापन
The three robbers were arrested.
तीन शातिर लुटेरे धरे गए - फोटो : अमर उजाला

बाबूगढ़ थाने की पुलिस और स्वाट टीम ने बुधवार की रात बनखंडा नहर पुल के पास हुई मुठभेड़ में तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया, एक लुटेरा मौके से भाग गया। पुलिस ने इनके पास से लूट की एक बाइक समेत दो बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किया।

विज्ञापन


पकड़े गए लुटेरों ने बहादुरगढ़ और बुलंदशहर में कई लूट की घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया। उधर, एसपी ने लुटेरों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अलंकृता सिंह ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि बुधवार की रात बाबूगढ़ थाने के एसओ विजय बहादुर सिंह अपनी टीम के साथ बनखंडा पेट्रोल पंप के पास चेकिंग कर रहे थे। तभी स्वाट टीम के प्रभारी संजय त्यागी भी वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि बीबीनगर रोड की तरफ दो बाइक पर चार बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने के लिए खड़े हैं। सूचना मिलते ही दोनों टीमें मौके पर पहुंच गईं। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगे।

इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीन बदमाशों को धर दबोचा, एक मौके से फरार हो गया। पकड़े गए बदमाशों के नाम पिंटू उर्फ पंकज निवासी सिखैड़ा थाना सिंभावली, राम उर्फ राजू थाना खानपुर जिला बुलंदशहर के गांव लढ़ाना, मुनीष निवासी थाना नरसैना जिला बुलंदशहर के गांव रघुनाथपुर है।


बदमाशों से पूछताछ में जानकारी मिली कि बहादुरगढ़ क्षेत्र में लूट की वारदात ये लोग शामिल रहे हैं। पकड़े गए बदमाशों से बहादुरगढ़ क्षेत्र में की गई लूट में प्रयुक्त बाइक और लूटी गई एक बाइक के अलावा दो तमंचे, चाकू, मार्कशीट, ड्राइविंग लाइसेंस और कारतूस बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed