{"_id":"5762b8584f1c1b397a11b866","slug":"the-thief-was-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर पकड़ा गया, चोरी की चार बाइक व एक स्कूटी बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोर पकड़ा गया, चोरी की चार बाइक व एक स्कूटी बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 16 Jun 2016 08:02 PM IST
विज्ञापन
bikes
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहात थाने की पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक अंतर्राज्यीय वाहन चोर को गिरफ्तार किया, उसका दूसरी साथी फरार हो गया है। पुलिस ने पकड़े गए चोर की निशानदेही पर चोरी की चार बाइक और एक स्कूटी बरामद की है।
विज्ञापन
एसओ देहात दीक्षित त्यागी ने बताया कि वह बुधवार रात फोर्स के साथ किठौर रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच किठौर तिराहे पर एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति संदिग्ध हालात में आते दिखाई दिए।
विज्ञापन
पुलिस को देखकर एक मौके से फरार हो गया, दूसरे को पुलिस ने धर दबोचा। उसकी निशानदेही पर चोरी की चार बाइक व एक स्कूटी बरामद की। पकड़ा गया आरोपी गांव सलाई निवासी इकरार है।
विज्ञापन
पूछतांछ में इकरार ने फरार साथी का नाम हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव घुंघराला निवासी वसीम बताया है। साथ ही यह भी बताया कि उसने कई राज्यों में वाहनों की चोरी की है। उस पर मेरठ जिले के थाना लिसाडी गेट, कोतवाली हापुड़ और हापुड़ देहात थाने में भी वाहन चोरी के मामले दर्ज है।