{"_id":"578e5dab4f1c1b1f7fc4b75c","slug":"the-thief-was-caught-15-bikes-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर पकड़ा गया, 15 बाइकें बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोर पकड़ा गया, 15 बाइकें बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 19 Jul 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
वाहन चोर गिरोह के सक्रिय सदस्य को धर दबोचा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पुलिस ने रविवार की रात मोदीनगर रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक समेत अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के सक्रिय सदस्य को धर दबोचा। उसकी निशानदेही पर पुलिस विभाग की चोरी गई लैपर्ड बाइक सहित 15 बाइक बरामद की गई।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अलंकृता सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि शहर में बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सघन वाहन चेकिंग के निर्देश दिए गए थे। इसके चलते रविवार की रात कोतवाली पुलिस मोदीनगर रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
विज्ञापन
तभी संदेह के आधार पर एक बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया तो वह भागने लगा। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर मेरठ जिले के खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव पीपली खेड़ा निवासी फरमान पुत्र मईनुउद्दीन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पूछताछ करने पर पता चला कि वह अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का सक्रिय सदस्य है। उसने अपने साथियों के साथ गाजियाबाद, दिल्ली और हापुड़ क्षेत्र से पुलिस की लैपर्ड बाइक सहित कई बाइकों को चोरी किया है।
पुलिस ने उसकी निशानदेही पर शहर के पंचशील कालोनी से कांस्टेबिल बिट्टू कुमार की चोरी सरकारी लैपर्ड सहित 15 बाइकों को बरामद किया। उसके दो साथी फरार हैं, उनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
एसपी अलंकृता सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश ने पूछताछ में बताया कि वह बाइकों की नंबर प्लेट बदलकर फर्जी कागजात तैयार कर बेच देते थे।