फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The teenager tried to rape.

नाबालिग किशोरी से रेप की कोशिश

Sun, 15 May 2016 09:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sun, 15 May 2016 09:27 PM IST
विज्ञापन
The teenager tried to rape.
गैंगरेप - फोटो : demo pic

नाबालिग किशोरी को चाकू से भयभीत करके रेप की कोशिश के चलते क्षेत्र के गांव में तनाव व्याप्त है। किशोरी और आरोपी अलग-अलग समुदाय से जुड़े हैं। तनाव होने के बावजूद पुलिस अनभिज्ञता जता रही है।

विज्ञापन


बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में रविवार सुबह एक 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी घर के पास जंगल में गई थी। वहां पहले से ही एक युवक फसल में छिपा  था। युवक ने किशोरी की गर्दन पर चाकू रख रेप की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन


किशोरी ने हिम्मत दिखाकर शोर मचा दिया। शोर सुनकर राहगीर वहां पहुंचे। लोगों को देखकर आरोपी धमकी देता हुआ भाग निकला। घटना की जानकारी होते ही गांव में तनाव व्याप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी और आरोपी अलग अलग समुदाय से जुड़े बताए जा रहे हैं। पुलिस इस घटना से अनभिज्ञता जता रही है।

इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार का कहना है कि इस विषय में थाने पर कोई सूचना नहीं आई है। पुलिस टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। सच्चाई सामने आने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed