{"_id":"581759cb4f1c1bad31435a58","slug":"the-friend-killed-in-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में की दोस्त की हत्या, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली विवाद में की दोस्त की हत्या, गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 31 Oct 2016 08:34 PM IST
विज्ञापन
दोस्त की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब पीने के दौरान मामूली विवाद में तीन दोस्तों ने कोठी गेट स्थित गोपीपुरा निवासी एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी। आरोपियों ने युवक का शव खाली पड़े एक प्लाट में फेंक दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार मोहल्ला गोपीपुरा निवासी बिट्टू सैनी (22) मजदूरी करता है। पिछले कुछ दिन से उसकी तबियत खराब थी, वह घर पर रह रहा था।
विज्ञापन
रविवार रात 10 बजे वह अपनी मां प्रेम से 200 रुपये लेकर बाहर चला गया, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। दिन निकलने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। कुछ लोगों ने प्लाट में उसका शव पड़ा देख परिजनों को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
सूचना पर एएसपी रामनयन यादव सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। बिट्टू के परिजनों ने मोहल्ले के ही अंकुश, अमित व आशीष पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आनन-फानन में तीनों आरोपियों को दबोच लिया।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रविवार रात चारों ने मिलकर पटाखे जलाए। उसके बाद वह शराब पीने लगे। इसी दौरान किसी बात को लेकर चारों में कहासुनी हो गई। इससे नराज तीनों आरोपियों ने बिट्टू को ईंट और पत्थर से पीट-पीटकर मार डाला।
बिट्टू की हत्या के बाद उसका शव पास में एक खाली प्लाट में डाल दिया। वहीं, कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि बिट्टू के तीनों दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।