फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The farmer with bullets in the ground dispute.

जमीनी विवाद में किसान को गोलियों से भूना

Mon, 26 Jun 2017 08:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Mon, 26 Jun 2017 08:53 PM IST
विज्ञापन
The farmer with bullets in the ground dispute.
किसान को गोलियों से भूना - फोटो : demo pic

खादर क्षेत्र के चांदपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक पक्ष ने एक किसान को गोलियों से भून डाला। दो समुदायों का मामला होने के कारण खादर क्षेत्र के गांवों में तनाव और दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खादर क्षेत्र में सरकारी भूमि को किराए पर लेकर बड़े पैमाने पर किसान खेती करते हैं। हय जमीन दो जिलों के सीमा से सटे होने के कारण आए दिन विवाद होता रहता है।
विज्ञापन


पहले से जमीन को लेकर चल रहे विवाद में गंगा खादर क्षेत्र से जुड़े गांव चांदपुर के जंगल में रविवार रात दूसरे समुदाय के किसानों ने किठौर थाना क्षेत्र के गांव ललियाना के किसान सदाकत (42) पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच गोली लगने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्र्र्टम को भेज दिया है। जबकि वारदात को अंजाम देने के बाद कातिल मौका ए वारदात से फरार हो गए थे। मृतक के परिजनों ने सिख समुदाय से जुड़े लोगों पर किसान सदाकत की हत्या करने का आरोप लगाया है,

जिसके चलते ईद से पहले रात में हुई इस घटना से गंगा खादर क्षेत्र से जुड़े गांवों में तनाव है। हालांकि पुलिस मिलीजुली आबादी से जुड़े गांवों में रातभर गश्त करती रही।


इंस्पेक्टर समरजीत सिंह का कहना है कि मृतक किठौर क्षेत्र का रहने वाला था और घटना स्थल भी जनपद मेरठ से जुड़ा है, जिसकी रिपोर्र्र्र्ट किठौर थाने में दर्र्र्ज हुई है। इसलिए हत्या होने की वारदात का गढ़ क्षेत्र से कोई भी वास्ता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed