फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The body was lying on the track, stop train 40 minute.

ट्रैक पर पड़े शव ने रुकवाई 40 मिनट ट्रेन

Tue, 01 Dec 2015 12:57 AM IST
अमर उजाला, गढ़मुक्तेश्वर
अमर उजाला, गढ़मुक्तेश्वर Updated Tue, 01 Dec 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
The body was lying on the track, stop train 40 minute.
गांव अठसैनी और बदरखा के जंगल में रेलवे ट्रैक पर एक युवक को शव सोमवार सुबह पड़ा मिला। बताया गया कि युवक की ट्रेन से कटकर मौत हुई थी।
विज्ञापन


पुलिस शव को लेने गई तो इस दौरान दिल्ली की ओर जा रही गढ़वाल एक्सप्रेस को करीब 40 मिनट सुनसान जंगल में रोकना पड़ा, इससे ट्रेन में सवार यात्रियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी।

खेतों से लौट रहे किसानों को सोमवार सुबह अठसैनी और बदरखा के जंगल स्थित रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। उनकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक पर पड़े शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने आसपास के गांवों से ग्रामीणों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी।

शव को कब्जे में लेने के दौरान दिल्ली की ओर से आ रही गढ़वाल एक्सप्रेस को करीब 40 मिनट तक सुनसान जंगल में रोकना पड़ा। काफी ट्रेन खड़ी रहने से यात्रियों में अफरातफरी का मौहाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि करीब डेढ़ माह पहले भी इसी स्थान पर गढ़ निवासी सलीम कुरैशी और इकरामुद्दीन की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई थी।

एसएसआई हरपाल सिंह का कहना है कि संभवत:रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन के आने पर युवक हादसे का शिकार हुआ होगा। मृत युवक ने नीली पेंट और हरी टीशर्ट पहनी हुई थी।

ट्रेन से कटकर महिला की मौत
दिल्ली-हापुड़ रेलवे रूट पर बस अड्डा रेलवे फाटक के पास ट्रेन से कटकर एक महिला की मौत हो गई। सोमवार सुबह वॉक के लिए निकले लोगों ने बस अड्डा फाटक के पास एक महिला का शव पड़ा।


लोगों की सूचना पर थोड़ी देर बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच गई। महिला की शिनाख्त मोहल्ला सददीकपुरा निवासी 50 वर्षीय अलेखा पत्नी सपूर के रूप में हुई।

महिला के परिजनों ने बताया कि महिला रविवार शाम घर से बाजार के लिए गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल दीपक त्यागी का कहना है कि महिला की मौत ट्रेन से कटकर हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed