{"_id":"57dd5a814f1c1bd138d4789e","slug":"temple-priest-hostage-in-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुजारी को बंधक बनाकर मंदिर से दानपत्र लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुजारी को बंधक बनाकर मंदिर से दानपत्र लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 17 Sep 2016 08:30 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : amar ujala
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के भड़ंगपुर गांव में कार सवार बदमाश पुजारी को बंधक बनाकर मंदिर के दानपत्र सहित बाइक लूटकर भाग गए। सूचना के बाद भी पुलिस ने मौके का मुआयना करना उचित नहीं समझा। पुलिस मामले को दबाने में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार भड़ंगपुर गांव में एक मंदिर पर रणधीर सिंह पुजारी हैं। शुक्रवार देर रात वह मंदिर में सो रहे थे। तभी कार सवार पांच-छह बदमाश पहुंचे। उन्होंने पुजारी का कमरा खटखटाकर कार में पेट्रोल खत्म होने की बात कही।
विज्ञापन
इसके बाद बदमाशों ने पुजारी से बाइक से तेल निकालकर देने की गुहार लगाई। जिस पर पुजारी ने दरवाजा खोल दिया। तभी हथियार बंद बदमाशों ने उन्हें बंधक बनाकर मारपीट की और दानपात्र के ताले तोड़कर उसमें रखी नगदी के अलावा मोबाइल व कीमती दस्तावेज लूट लिए।
विज्ञापन
जाते-जाते बदमाश पुजारी की बाइक भी उठा ले गए। पीड़ित ने जैसे तैसे मामले की सूचना पुलिस को दी। लेकिन मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। वारदात के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।
थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है। लेकिन कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। मौके पर पुलिस भेजी जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी