{"_id":"57bdbf294f1c1b7420d4eeb3","slug":"teenager-was-kidnapped-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को अगवा कर किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी को अगवा कर किया रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 24 Aug 2016 09:07 PM IST
विज्ञापन
बच्ची के साथ रेप
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने चाचा के घर से लौट रही किशोरी को अगवा कर रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की विधवा मां ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा दिया है।
विज्ञापन
गांव निवासी विधवा मंगलवार को अपनी बड़ी बहन के यहां गई थी। वह अपनी 14 वर्षीय बेटी को गांव में ही रहने वाले अपने देवर के घर छोड़ गई थी। मंगलवार शाम करीब छह बजे किशोरी अपने घर लौट रही थी।
विज्ञापन
तभी रास्ते में एक युवक ने पीछे से आकर उसका मुंह दबा लिया और उसे अगवा कर पास के ज्वार के खेत में ले जाकर रेप किया। इस घटना के बाद किशोरी बेहोश हो गई। काफी देर तक जब वह नहीं लौटी तो उसकी चाची तलाश करते हुए घर आई,
विज्ञापन
लेकिन जब घर बंद मिला तो पास के खेत में किशोरी के कराहने की आवाज सुनकर पहुंची तो भतीजी को लहूलुहान हालत में देख पति और किशोरी की मां को सूचना दी। बुधवार को किशोरी की मां पुत्री को लेकर थाना बाबूगढ़ पहुंची और आपबीती बताई।
पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर किशोरी का मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। एसओ बाबूगढ़ विजय बहादुर सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आ गया है। जिसके बाद किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी फरार है। मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।