फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Teenager opposition dearly.

मौसी पर फब्तियां कसने का विरोध किशोरी को महंगा पड़ा

Tue, 13 Sep 2016 08:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Tue, 13 Sep 2016 08:17 PM IST
विज्ञापन
Teenager opposition dearly.
eve teasing - फोटो : demo pic

मौसी पर फब्तियां कस रहे युवकों का विरोध करना किशोरी को महंगा पड़ गया। युवकों ने उसके साथ मारपीट करते हुए कपड़े भी फाड़ डाले। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार दोपहर एक महिला सड़क किनारे लगे सरकारी हैंडपंप पर पानी भरने गई थी।

विज्ञापन


वहां पहले से मौजूद दो युवकों ने उस पर फब्तियां कसना शुरू कर दी। इसी बीच उसकी 14 वर्षीय भांजी भी वहां पहुंच गई। उसने मौसी पर फब्तियां कसने का विरोध करते हुए युवकों को वहां से चले जाने को कहा।
विज्ञापन


जिससे गुस्साए आरोपियों ने अपने एक साथी के साथ मिलकर किशोरी को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट करते हुए कपडे़ फाड़ डाले।  बीच-बचाव करने आई किशोरी की मां को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुनकर ग्रामीणों को आता देख दोनों आरोपी मौके से भाग निकले। किशोरी की मां ने तीनों आरोपियों को नामजद करते तहरीर दी है। एसओ आरके शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही ह्रै।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed