{"_id":"58bd88134f1c1b6e43dc4194","slug":"tampering-dispute-panchayat-stones","type":"story","status":"publish","title_hn":" छेड़छाड़ के विवाद को लेकर हुई पंचायत में पथराव, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ के विवाद को लेकर हुई पंचायत में पथराव, फायरिंग
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 06 Mar 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
पंचायत में पथराव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच दिन पूर्व हुई युवती से छेड़छाड़ के मामले में सोमवार को हुई पंचायत में दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ और गोलियां भी चलीं। गोलियों की आवाज सुनकर गांव में दहशत फैल गई। लोग अपने घरों में दुबक गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपद्रवियों को लाठी फटकार कर खदेड़ा। पुलिस ने 15 उपद्रवियों को हिरासत में लेते हुए सपा नेता समेत दोनों पक्षों से 18 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सुबह 10 बजे से शुरू बवाल दोपहर करीब 12 बजे तक जारी रहा। वहीं, गांव में पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार थाना धौलाना के एक गांव में स्थानीय सपा नेता के पुत्र ने पांच दिन पूर्व बाजार में गांव की युवती से छेड़डाड़ की थी। लोकलाज के चलते युवती ने चुप रहना ही उचित समझा, लेकिन मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने नेता के पुत्र द्वारा अभद्रता की बात युवती के परिजनों को बताई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पांच दिन से पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय मामले को दबाने में जुटी रही। मामला बढ़ता देख सोमवार को गांव के ही एक व्यक्ति के घर सुबह करीब 10 बजे पंचायत बुलाई गई।
पंचायत में सपा नेता हारून चौधरी से उसके पुत्र की शिकायत की गई। प्रत्यक्षदर्शियो के मुताबिक पंचायत में दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी फिर पथराव शुरू हो गया। इस दौरान एक पक्ष से किसी ने फायरिंग कर दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके के हालात देखते हुए पुलिस बल की मांग की और कुछ ही देर में गांव छावनी में तब्दील हो गया। पुलिस ने इस दौरान घायल मुनशेद पुत्र जमशेद को उपचार के लिए भेज दिया। पुलिस ने 15 लोगों को हिरासत में लिया है।
उधर, थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर सपा नेता हारून सहित 18 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। अनीस अहमद पुत्र सफी मौहम्मद की तहरीर पर सफी, मुनकाद पुत्र ईसब, हारून, अलीमुर्तजा, शमशाद पुत्रगण सत्तार, हशमत पुत्र सबीर,
मंजर पुत्र बाहिद, जुबैर पुत्र महबूब, आसिफ पुत्र हारून के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। वहीं, शमशाद पुत्र सत्तार की तहरीर पर मोबिन, कामिल पुत्र उमरी, नौशाद, शहजाद, आजाद पुत्र शौकत, इशरार, गुलजार, इकरार पुत्रगण ताहीर व फरमान पुत्र मोबिन को नामजद किया है।