फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Students then slaps scored denied mobile number.

मोबाइल नंबर देने से मना किया तो छात्राओं को जड़े थप्पड़

Mon, 28 Dec 2015 01:11 AM IST
अमर उजाला, गढ़
अमर उजाला, गढ़ Updated Mon, 28 Dec 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
Students then slaps scored denied mobile number.
कॉलेज से लौट रही दो छात्राआें का बाइक सवार तीन युवकों ने पीछा और अश्लील हरकत की। मनचलों ने छात्राओं से मोबाइल नंबर मांगे।
विज्ञापन


इससे छात्राएं गुस्साईं तो मनचलों ने उन्हें कई थप्पड़ जड़ दिए। ये हरकत देख आसपास के लोग और दुकानदार दौड़कर पहुंचे तो मनचले धमकी देकर भाग गए।

घटना के बाद छात्राओं ने परिजनों के साथ थाने जाकर मामले में तहरीर दी है। बहादुरगढ़ क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों की दो छात्राएं एक इंटर कॉलेज में क्लास 12वीं में पढ़ती हैं।

वे शनिवार को कॉलेज की छुट्टी होने पर गांव लौट रही थीं। डेहरा कुटी चौराहे पर बाइक सवार तीन युवक उनका पीछा कर रहे थे। वे अश्लील फब्तियां करकर छात्राओं से छेड़छाड़ करने लगे।
विज्ञापन


मनचलों ने उनसे मोबाइल नंबर मांगे तो छात्राओं की सहनशीलता जवाब दे गई और वे हरकतों का विरोध करने लगी। इससे मनचले गुस्सा गए और डेहरा कुटी चौराहे पर दोनों छात्राओं को दनादन कई थप्पड़ जड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मंजर देखकर आसपास में खड़े लोगों ने शोर मचाया, जिसे सुनकर दुकानदार भी उस ओर दौड़े। जिन्हें आता देखकर तीनों आरोपी छात्राओं को धमकी देकर भाग गए। छात्राएं अपने परिजनों के साथ थाने गई और गांव नानई के तीन युवकों के विरुद्ध तहरीर दी है।

 
तहरीर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। स्कूल और कॉलेजों की छुट्टी होने के दौरान आसपास के रास्तों पर सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों को लगाया जाएगा। - वाईके पूनिया, इंस्पेक्टर 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed