{"_id":"f6ecff977c15166430b27980c12ae7c4","slug":"students-said-coaching-director-is-frod-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टूडेंट्स ने कोचिंग संचालक पर लाखों लेकर भागने का लगाया आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्टूडेंट्स ने कोचिंग संचालक पर लाखों लेकर भागने का लगाया आरोप
अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 22 Dec 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के रेलवे रोड स्थित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले कोचिंग सेंटर के संचालक पर छात्र-छात्राओं ने फीस के लाखों रुपये लेकर भाग जाने का आरोप लगाया। इसे लेकर मंगलवार सुबह कोचिंग सेंटर स्टूडेंट्स ने हंगामा कर दिया। उनका का आरोप है कि कोचिंग संचालक ने फ्रॉड किया है, उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करें।
रेलवे रोड पर श्रीनगर के पास वाली गली में एसएससी, पुलिस, एनडीए, रेलवे, बैंक, लेखपाल, सीडीएस, आर्मी आदि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग सेंटर संचालित है। इस एकेडमी में सुबह नौ से और दोपहर एक बजे तक दो बैच संचालित होते हैं। दोनों बैच में करीब 200 छात्र-छात्राएं हैं।
इन सभी छात्रों ने एक साल की पढ़ाई के आठ हजार रुपये के हिसाब से पूरे साल की फीस एकेडमी में जमा करा रखी है। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे स्टूडेंट्स एकेडमी पहुंचे तो उनका संचालक सामान समेत गायब था। संचालक का कुछ भी पता नहीं चलने छात्र भड़क गए।
विज्ञापन
उन्होंने कोचिंग सेंटर के बाहर हंगामा कर दिया। छात्रों ने बताया कि इस कोचिंग में गणेशपुरा, साइलो, सिंभावली, मोदीनगर, गुलावठी, गढ़, दादरी, जोगीपुरा, भगवानपुर आदि जगहों से छात्र पढ़ने आते हैं।
कुछ बच्चे ऐसे भी हैं, जिन्हें सिर्फ एक माह पहले ही एडमीशन लिया था। एकेडमी के संचालक ने उन लोगों के साथ धोखाधड़ी की है। वे कोतवाली में जाकर शिकायत करेंगे हैं।
मैं छात्रों का पैसा लेकर नहीं भागा हूं। स्टाफ की कमी के कारण दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है। जिन छात्रों ने यह आरोप लगाया है वे अपनी पे स्लिप लाकर रुपया वापस ले सकते हैं। मेरे ऊपर लगाए गए आरोप निराधार है। - आलोक तेवतिया, कोचिंग संचालक